MissMalini logo
दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया नहीं आएंगी बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नज़र, बताई क्या है वजह

दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया नहीं आएंगी बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नज़र, बताई क्या है वजह

Yashi Verma
Divyanka Tripathi Dahiya (Source: Instagram | @divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया को हम काफी सालों से टेलीविज़न स्क्रीन्स पर देखते आ रहे हैं। उन्होंने अपने 10 साल से ज़्यादा के करियर में अलग अलग तरह के किरदार निभाए हैं, फिर चाहे वो बनूँ मैं तेरी दुल्हन में सिंपल सी लड़की का किरदार हो, मिस्टर और मिसेज़ शर्मा इलाहाबाद वाले में कॉमिक किरदार हो या फिर ये है मोहब्बतें में बेबाक इशिता का किरदार हो।

इन सभी किरदारों के बाद इन दिनों दिव्यांका खतरों के खिलाड़ी 11 में अपनी डेरिंग साइड दिखाते हुए नज़र आ रही हैं। और फैन्स उन्हें उनके असली रूप में भी काफी पसंद कर रहे हैं। हालाँकि, हम सभी चाहते हैं के दिव्यांका जल्द ही और प्रोजेक्ट्स में नज़र आएं और हम उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा अपनी स्क्रीन्स पर देख पाएं।

Divyanka Tripathi, (Source: Instagram | @divyankatripathidahiya)

बात करें नए प्रोजेक्ट्स की, तो दिव्यांका काफी दिनों से एक प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं और वो है बड़े अच्छे लगते हैं 2। जी हाँ, आपने सही पढ़ा, राम कपूर और साक्षी तंवर स्टारर बड़े अच्छे लगते हैं का दूसरा पार्ट आ रहा है और इसमें दिव्यांका के नज़र आने की खबरें आ रही हैं। हालाँकि, हाल ही में डीटी ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है और बताया है के वो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नज़र नहीं आएंगी।

अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान दिव्यांका ने इसकी वजह बताते हुए कहा-

बड़े अच्छे लगते हैं डेफिनेटली बन रहा है। मैंने उसके लिए लुक टेस्ट दिया था, पर मैंने माफी माँग कर कहा के मैं ये शो नहीं करूंगी, क्योंकि मैं वो कैरेक्टर जैसा महसूस नहीं कर रही थी और मुझे लगता है के कोई भी शो करना, वो वेब सीरिज़ हो, डेली सोप हो या फ़िल्म हो, मेरे लिए शादी करने जैसा है। बहुत ज़्यादा फील होना चाहिए उस कैरेक्टर के लिए, तो मैं करती हूँ।

तो पढ़ा आपने?

अब भई ये तो कन्फर्म हो गया है के दिव्यांका बड़े अच्छे लगते हैं में नज़र नहीं आएंगी, आप बताइए, आप इस शो में किस एक्ट्रेस को देखना चाहेंगे?