MissMalini logo
दिव्यांका त्रिपाठी ने नकुल मेहता के अपोज़िट बड़े अच्छे लगते हैं 2 ऑफर होने के बारे में की बात

दिव्यांका त्रिपाठी ने नकुल मेहता के अपोज़िट बड़े अच्छे लगते हैं 2 ऑफर होने के बारे में की बात

Yashi Verma
Divyanka Tripathi Dahiya, Nakuul Mehta, (Source: Instagram | @divyankatripathidahiya, @nakuulmehta)

टेलीविज़न एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दिव्यांका, अपने हबी विवेक दाहिया के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आई थी, जहाँ उन्होंने कईं चीज़ों पर बात की। उन्होंने अपने खतरों के खिलाड़ी 11 की जर्नी के बारे में बताया, इसी के साथ दिव्यांका ने ये भी बताया के उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं 2 ऑफर किया गया था, उन्होंने लुक टेस्ट भी दिया था, हालाँकि बाद में उन्होंने माफी माँग कर मना कर दिया।

इस लाइव के बाद, हाल ही में दिव्यांका ने ई-टाइम्स के साथ इस ऑफर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने के कहा के 15 साल काम करने के बाद एक एक्टर के पास ये लिबर्टी होने चाहिए के वो अपना प्रोजेक्ट खुद चुनें। इसी के साथ दिव्यांका ने नकुल मेहता के अपोज़िट काम करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा के वो अग्री करती हैं के वो स्क्रीन पर नकुल से बड़ी दिखेंगी। साथ ही डीटी ने ये भी कहा के सिर्फ वो और फैन्स ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली भी ये अग्री करती है के उनकी और नकुल की जोड़ी स्क्रीन पर ऑफ लगेगी। लेकिन इस बात को कन्फर्म करने के लिए और ऑन स्क्रीन पेरिंग देखने के लिए दिव्यांका ने लुक टेस्ट दिया।

इसी के साथ दिव्यांका ने ये भी कहा के उन्हें यकीन है के बड़े अच्छे लगते हैं 2 हिट होगा।

आपका क्या कहना है इस बारे में?