MissMalini logo
डांस दीवाने 3 में शहनाज़ गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को बताया अपने लिए आइडियल लड़का, यहाँ देखिये वीडियो

डांस दीवाने 3 में शहनाज़ गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को बताया अपने लिए आइडियल लड़का, यहाँ देखिये वीडियो

Yashi Verma
Siddharth Shukla, Shehnaaz Gill, (Source: Instagram | @colorstv)

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की जोड़ी हमें बिगबॉस 13 से ही बहुत ज़्यादा पसंद है। इन दोनों ने हमें एंटरटेन तो किया ही, इसी के साथ अपनी प्यारी केमिस्ट्री से सिडनाज़ ने हम सभी का दिल भी जीत लिया। सिड और सना साथ में कईं म्यूज़िक वीडियोज़ कर चुके हैं और वो जल्द ही एक और म्यूज़िक वीडियो में नज़र आने वाले हैं। खैर, अभी तो उसमें थोड़ा समय है लेकिन कुछ दिन पहले सिडनाज़ बिगबॉस ओटीटी में नज़र आए जहाँ एक बार फिर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

बिगबॉस के बाद सिडनाज़ ने डांस दीवाने 3 पर आकर एक बार फिर अपने फैन्स को सरप्राइज़ दिया। जी हाँ, हाल ही में सिड और सना डांस रिएलिटी शो में नज़र आए, जहाँ उन्होंने कंटेस्टेन्ट्स, जजेस और होस्ट्स के साथ ढ़ेर सारी मस्ती की। मस्ती के साथ साथ शहनाज़ ने अपने और सिद्धार्थ के कनेक्शन को लेकर एक प्यारा सा जवाब भी दिया।

शो में माधुरी दिक्षित ने सना और सिड ने पूछा के उनके लिए आइडियल लड़का और लड़की कौन है। इसका जवाब देते हुए सना ने सिद्धार्थ का नाम लिया।

यहाँ देखिये वीडियो-

तो देखा आपने?

अब भई सना ने तो अपना आइडियल लड़का बता दिया है, अब जानना ये है के सिड के लिए आइडियल लड़की सना है या नहीं। आपको क्या लगता है?