Shaheer Sheikh, Ruchikaa Kapoor, (Source: Instagram | @shaheernsheikh)
Shaheer Sheikh, Ruchikaa Kapoor, (Source: Instagram | @shaheernsheikh)

साल 2020 और 2021 में हमें बहुत से सेलेब्रिटीज़ के घर से गुड न्यूज़ मिली। कुछ सेलेब्रिटीज़ के घर खुशियों की शहनाइयाँ गूंजी तो कुछ के घर खुशियों की किलकारियाँ। उन्हीं में से एक सेलिब्रिटी कपल शाहीर शेख और रुचिका कपूर भी है। शाहीर और रुचिका ने नवंबर 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद ये गुडन्यूज़ मिली के उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

इस खबर के बाद हम सभी शाहीर और रुचिका के लिटिल एंजल को देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। खैर, अभी तो उसमें टाइम है, लेकिन हाल ही में हमें रुचिका के बेबी शावर की झलक देखने को मिली। शाहीर ने बीते कल अपनी प्यारी सी वाइफ के लिए बेबी शावर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल था। होने वाली मम्मी, यानि रुचिका ने अपने बेबी शावर में पिंक गाउन पहना था और उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नज़र आ रहा था।

यहाँ देखिये तस्वीरें-

तो देखा आपने?

कितने प्यारे लग रहे हैं ना शाहीर और रुचिका?