Priyanka Chopra Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)
Priyanka Chopra Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर बॉस लेडी बन चुकी हैं। पीसी ने अपने मूव्स से ये साबित किया है के इंसान जो करना चाहे कर सकता है और वो लिमिटलेस होता है। उन्होंने हमेशा अपने साथ साथ देश का भी नाम रौशन किया है। तो आइए आज हमारी इस पावर आइकॉन के बारे में बात करते हैं और जानते हैं के वो क्यों एक अल्टीमेट गेम चेंजर हैं।

1- अनकन्वेंशनल एक्ट्रेस (अपरंपरागत अभिनेत्री)

अपने करियर की शुरुआत से ही प्रियंका ने कुछ ऐसे अनकन्वेंशनल किरदार निभाए जिसे उस समय कईं अभिनेत्रियाँ निभाने से कतराती थी। उन्होंने शुरू में ही फ़िल्म ऐतराज़ में सोनिया रॉय का ग्रे और लेयर्ड किरदार निभा कर अपनी एक्टिंग का फ्लेयर साबित किया।उसके बाद क्या था, प्रियंका हर फिल्म के साथ ऐसे किरदार निभाते गई को यादगार बन गए। फिर चाहे वो उनकी फिल्म फैशन में हो, बाजीराव मस्तानी में हो, बर्फी में हो या फिर दिल धड़कने दो में।

Priyanka Chopra Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)
Priyanka Chopra Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)

2- सक्सेफुल बिज़नेस वुमन

जैसा के मैंने पहले भी कहा है के प्रियंका इस बात का सबूत है के इंसान लिमिटलेस होता है। पीसी ने एक्टिंग और सिंगिंग की दुनिया में तो नाम बनाया ही, इसी के साथ उन्होंने ये भी साबित किया के वो एक बहुत अच्छी बिज़नेस वुमन भी हैं। पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ, उन्होंने वेंटीलेटर (मराठी), सरवन (पंजाबी), और काशी अमरनाथ (भोजपुरी) जैसी कईं अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का साथ दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्तरां, सोना एस्टेब्लिश करके होटल इंडस्ट्री में भी कदम रखा। स्टार अब एक हेयरकेयर ब्रांड – एनोमली की मालिक भी हैं।

Priyanka Chopra Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)
Priyanka Chopra Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)

3- ग्लोबल स्टार-

प्रियंका उन बहुत कम एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर नाम कमाया। हमारी देसी गर्ल हमेशा अपने देश के नाम को इंटरनैशनल लेवल पर लेकर गई। क्वांटिको में काम करने से लेकर पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीतने तक पीसी नैशनल और इंटरनेशनल इंस्पिरेशन बन गईं। कईं बेहतरीन हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के अपने हाथ करने के साथ प्रियंका ऑस्कर्स, बाफ्टा, बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड्स और मेट गाला का भी हिस्सा रही हैं।

Priyanka Chopra Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)
Priyanka Chopra Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)

4- पावर आइकॉन

हाल ही में प्रियंका पहली भारतीय एक्ट्रेस बन चुकी हैं, जोकि विक्टोरिया सीक्रेट्स के ‘द वीएस कलेक्शन’ फाउंडिंग मेंबर हैं। वो बहुत ही खूबसूरत तरह से एक अभिनेत्री का रोल रीडिफाइन करते हुए इंटरनेशनल पावर आइकॉन बन गई। दिसचस्प बात ये है के वो इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में आने वाली पहली एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

Priyanka Chopra | (Source: Instagram | @priankachopra)
Priyanka Chopra | (Source: Instagram | @priankachopra)

5- ग्लोबल ह्यूमैनीटेरियन (वैश्विक मतावतावादी)

इंटरनेशनल स्टार ने हमेशा अपनी पोज़ीशन को एक बड़े मकसद के लिए यूज़ किया है। वह दूसरी लहर के दौरान भारत को कोविड -19 से लड़ने में मदद करने के लिए आगे आने वाली हस्तियों में से एक थीं। पीसी चाइल्ड राइट्स के लिए ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल अम्बेसेडर भी हैं और उनकी ‘प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फ़ॉर हेल्थ एंड एजुकेशन’ नाम की एक फाउंडेशन नही है जो ज़रूरतमंद बच्चों की मदद करती है।

तो पढ़ा आपने? हमें तो प्रियंका चोपड़ा पर नाज़ है, आपका क्या कहना है?