MissMalini logo
सुयश राय और किश्वर मर्चेंट ने अपने बेबी बॉय का नाम रिलीव करते हुए दी पहली झलक

सुयश राय और किश्वर मर्चेंट ने अपने बेबी बॉय का नाम रिलीव करते हुए दी पहली झलक

Yashi Verma
Suyyash Rai, Kishwer Merchant, (Source: Instagram | @kishwermerchantt)

साल 2020 और 2021 हम सभी के लिए मुश्किल भरा रहा है, लेकीन इन डेढ़ सालों में बहुत से सेलेब्रिटीज़ के घर खुशियाँ भी आई है। कुछ सेलेब्रिटीज़ के घर खुशियों की शहनाइयाँ गूंजी तो कुछ के घर खुशियों की किलकारियाँ। उन्हीं में से एक सेलिब्रिटी कपल सुयश राय और किश्वर मर्चेंट भी है।

सुयश और किश्वर ने कुछ महीनों पहले ये अनाउंस किया था के उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इस गुड न्यूज़ के बाद से ही हम सुुुकिश के बेबी के आने का बेसब्री से इन्तज़ार कर रहे थे। हमारा ये इंतज़ार हाल ही में तक पूरा हुआ जब सुुकिश ने ये अनाउंस किया के उनके घर बेबी बॉय आया है। इसी के साथ किश्वर ने ये भी कहा था के वो जल्द ही अपने बेबी का नाम अनाउंस करेंगी और उसकी झलक देंगीं।

हमारा ये इंतज़ार भी आज खत्म हुआ क्योंकि सुकिश ने एक प्यारे से वीडियो के साथ अपने सोशल मीडिया पर अपने बेबी का नाम अनाउंस करते हुए उसकी झलक दी। आपको बता दूँ, सुयश और किश्वर ने अपने लिटिल एंजल का नाम ‘निरवैर’ रखा है, जिसका मतलब किसी के लिए वैर या दुश्मनी ना रखने वाला होता है। है ना कितना प्यारा नाम?

यहाँ देखिये झलक-

सुयश और किश्वर को एक बार फिर अपने बेबी बॉय के आने की ढेरों बधाइयाँ।