बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उनकी फैमिली के लिए बहुत ही मुश्किल समय चल रहा है। हाल ही में अक्षय की मम्मी को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, जिसके बाद उनके फैन्स उनकी मम्मी की सलामती के लिए दुआ करने लगे थे। अक्की ने अपने फैन्स की दुआओं का शुर्क्रिया अदा भी किया, हालाँकि वो कहते हैं ना, के जिसका समय आता है, उन्हें ऊपरवाला अपने पास बुला ही लेता है। अक्षय की मम्मी भी बीते कल इस दुनिया को छोड़कर चली गई।

कल इतना मुश्किल दिन होने के बाद आज अक्की का खास दिन, यानि जन्मदिन है और अपने जन्मदिन पर अक्षय ने अपनी मम्मी के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया।

उन्होंने लिखा-

“इस तरह से कभी नहीं चाहा था, लेकिन मुझे पता है माँ मेरे लिए ऊपर से हैप्पी बर्थडे गा रही होंगी। आप सभी के कंडोलेंसेस और विशेस के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। ज़िन्दगी चलती रहती है।”

यहाँ देखिये पोस्ट-

हम सभी अक्षय को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाँ देते हैं और ये दुआ करते हैं के भगवान उन्हें इस मुश्किल समय में शक्ति दे।