बिगबॉस ओटीटी फाइनली खत्म हो चुका है और जो पहले सीज़न की विनर बनी हैं वो हैं दिव्या अग्रवाल। दिव्या ने इस सीज़न में कनेक्शन ना होने की बावजूद भी इतना शानदार गेम खेला के ऑडियंस ने उन्हें सबसे ज़्यादा वोट देकर जिता दिया।

दिव्या की जीत से हम सभी के साथ साथ उनके फैन्स, फैमिली और फ्रेंड्स भी बहुत खुश हैं। हाल ही में डी के मुँह बोले भाई, यानि रणविजय सिंघा ने उनकी जीत पर बात की। ई-टाइम्स के साथ बातचीत में रणविजय ने कहा के दिव्या ने अपने पापा के गुज़रने के बाद सारी जिम्मेदारी अपने कंद्धो पर लेली और इस बात से वो उनपर नाज़ करते हैं।

वहीं दिव्या की जीत के बारे में बात करते हुए रणविजय ने कहा के वो बहुत खुश हैं के दिव्या बिगबॉस ओटीटी जीत गईं। वो वरुण सूद के लिए भी बहुत खुश हैं क्योंकि वो खतरों के खिलाड़ी में अच्छा कर रहे हैं और दिव्या ने बिगबॉस जीत लिया। ये चीज़ दोनों के लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट है। रणविजय ने आगे कहा के लॉकडाउन के दौरान वरुण और दिव्या दोनों सोच रहे थे के उन्हें अपने करियर के साथ क्या करना है और वो दोनों अपने करियर में अच्छा कर रहे हैं इसलिए उनके बड़े भाई बहुत खुश हैं।

वेल, हम भी वरुण और दिव्या दोनों के लिए बहुत खुश हैं।