टेलीविज़न एक्टर शाहीर शेख और उनकी खूबसूरत वाइफ रुचिका कपूर के घर खुशियों की बारिश हुई है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दूँ, कुछ ही दिन पहले शाहीर और रुचिका के घर बेबी गर्ल हुई है। जब से हमें ये खुशखबरी मिली थी, तभी से हम न्यू मॉमी और डैडी की लिटिल एंजल का नाम जानने का और उनकी झलक देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। और अब हमारा ये इंतज़ार खत्म हो चुका है क्योंकि हाल ही में शाहीर ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी बेटी का नाम बताया है।

शाहीर ने अपनी और रुचिका की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-

ज़िन्दगी के तोहफे से नवाज़े गए हैं। बहुत ज़्यादा खुश और आभारी हैं। आगे के सफर के लिए आपके प्यार और शुभकामनाओं की ज़रूरत है। अपनी दुआओं में रखियेगा।

इसी के साथ उन्होंने हैशटैग लगाते हुए बताया के उनकी बेबी गर्ल का नाम अनाया है। है ना कितना प्यारा नाम?

यहाँ देखिये तस्वीरें-

शाहीर और रुचिका को उनकी ज़िंदगी के इस नए सफर के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ।