टेलेविज़न पर कुछ शोज़ ऐसे होते हैं जो ऑडियंस के दिलों में बस जाते हैं। इन शोज़ की कहानी से लेकर किरदार तक सब यादगार बन जाते हैं। ऐसा ही एक शो है शक्ति: अस्तित्व के एहसास की।

रुबीना दिलैक का शो शक्ति, एक बहुत ही प्यारा शो था और 5 साल से चल रहे इस शो ने ऑडियंस के दिलों पर बहुत राज किया। हालाँकि, जैसा के आप सभी ने सुना होगा, के जो कहानी शुरू होती है, उसका अंत भी निश्चित होता है, उसी तरह अब शक्ति का अंत भी आ चुका है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! शक्ति 5 साल तक लोगों के दिलों पर राज करने के बाद अब रैप अप हो चुका है। शो की लीडिंग लेडी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए और एक प्यारा सा कैप्शन लिखते हुए अपने शो को अलविदा कहा।

रुबीना ने लिखा-

ये एक खूबसूरत अंत की एक नई शुरुआत है। शक्ति और सौम्या मेरी ज़िन्दगी की चैप्टर की सबसे खूबसूरत यादें रहेंगी।

इसी के साथ रुबीना ने शो की प्रड्यूसर रश्मि शर्मा और चैनल कलर्स टीवी का भी शुक्रियादा किया।

यहाँ देखिये तस्वीरें-

किसी शो का खत्म होना मिक्स्ड फीलिंग्स लेकर आता है और आज भी कुछ ऐसा ही लग रहा है।