MissMalini logo
शाहीर शेख ने पापा बनने के एक्सपीरियंस के बारे में की बात

शाहीर शेख ने पापा बनने के एक्सपीरियंस के बारे में की बात

Yashi Verma

हाल ही में टैली टाउन के क्यूटेस्ट कपल, शाहीर शेख और रुचिका कपूर के घर खुशियों की बहार आई। और ये खुशियाँ कोई और नहीं बल्कि उनकी नन्ही परी अनाया लेकर आई। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! कुछ ही दिन पहले रुचिका ने बेबी गर्ल को जन्म दिया और शाहीर शेख को उनकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशी दी।

पहली बार पेरेंट्स बनने की एक बहुत अलग फीलिंग होती है। सब कुछ नया और अच्छा होता है। ये एक्सपीरियंस लाइफ टाइम का एक्सपीरियंस बन जाता है। हाल ही में शाहीर ने भी पहली बार पिता बनने के एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की। ई-टाइम्स के साथ बातचीत में शाहीर ने कहा के ये फीलिंग उनके लिए बहुत नई है और वो इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते। इसी के साथ शाहीर ने कहा के उन्होंने जब पहली बार अपनी बेटी को गोद में उठाया था तभी से उनको बहुत स्ट्रॉन्ग कनेक्शन फील हो गया था और ये सभी फीलिंग्स उनके लिए बहुत अच्छी और खूबसूरत है।

साथ ही उन्होंने कहा के अनाया पलकें भी झपका लेती है या फ्राउन करती है तो उन्हें लगता है ये क्या हो गया। शाहीर ने कहा के उनकी बेटी में उनकी जान बस्ती है और जैसे ही उन्होंने पहली बार उसे उठाया था, उन्हें फील हुआ के यही उनकी जान है।

शाहीर, रुचिका और उनकी लिटिल एंजल अनाया को किसी की नज़र ना लगे।