खतरों के खिलाड़ी 11 ने हम सभी को बहुत एंटरटेन किया है और अब जब ये सीज़न ख़त्म हो चुका है तो हम सभी होस्ट रोहित शेट्टी के स्टंट्स, उनकी मस्ती और कंटेस्टेन्ट्स की डेरिंग साइड को बहुत मिस कर रहे हैं। ये बात तो आप सभी मानेंगे के इस सीज़न के कंटेस्टेन्ट्स ने हमें काफी सरप्राइज़ किया है, लेकिन एक कंटेस्टेन्ट जिन्हें स्टंट करते हुए देखकर पूरा देश सबसे ज़्यादा सरप्राइज़ हुआ वो है दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया

दिव्यांका के इस सीज़न के पहले स्टंट से ही हमारी उम्मीदें बढ़ा दी थी। जीज़ तरह से उन्होंने मगर को उठाया था, ये देखकर रोहित शेट्टी ने भी बोल दिया था के उन्हें दिव्यांका फिनाले में नज़र आती हैं। और हुआ भी यही, दिव्यांका फिनाले में पहुँची, हालाँकि वो जीत नहीं पाई और ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी ले गए। हाल ही में डीटी ने इसी बारे में बात की। ई-टाइम्स के साथ बातचीत में दिव्यांका ने कहा के उन्हें शुरू से ये फीलिंग थी के वो ट्रॉफी नहीं लेकर जाएंगी।

दिव्यांका ने कहा के जब वो शो में आई थी, तब उन्हें भी ये आईडिया नहीं था के वो फिनाले तक पहुँचगी। उन्होंने ना सिर्फ बाकी सबको, बल्कि खुदको भी सरप्राइज़ किया। इसी के साथ दिव्यांका ने कहा के बहुत से लोगों को लगा था के वो शो के लिए मिसफिट हैं और इसलिए उन्हें सब परफॉर्म करते हुए देखकर सरप्राइज़्ड थे लेकिन मगर रानी को शुरू से ये फीलिंग थी के वो नहीं जीतेंगी। साथ ही दिव्यांका ने ये भी कहा के भले ही वो ना जीती हों लेकिन लोगों का इतना प्यार और सपोर्ट प्राइसलेस है।

वेल दिव्यांका आप भले ही ना जीती हों, लेकिन जिस तरह से आपने बिना डरे सभी स्टंट्स किये, आप हम सभी के लिए विनर हैं।