साल 2021 बहुत से सेलेब्रिटीज़ के घर खुशियों की बहार लेकर आया है। इस साल कुछ सेलेब्स के घर खुशियों की किलकारियाँ गूंजी तो कुछ के घर खुशियों की शहनाइयाँ। हाल ही में बी-टाउन के एक और कपल की ज़िंदगी में ढेर सारी खुशियाँ आई हैं। मैं बात कर रही हूँ अंगद बेदी और नेहा धूपिया की।

नेहा और अंगद ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया के ज़रिये ये अनाउंस किया था के उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही हम अंगद और नेहा के लिटिल एंजल और उनकी बेटी मेहर के लिटिल ब्रदर या सिस्टर के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। हमारा ये इंतज़ार हाल ही में खत्म हो चुका है, क्योंकि नेहा ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! नेहा और अंगद के घर बेटा हुआ है।

अंगद ने ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया के ज़रिए दी। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया के माँ और बेटा दोनों ठीक हैं और हेल्थी हैं।

यहाँ देखिये-

नेहा, अंगद और लिटिल मेहर को अपने घर के नए सदस्य के आने की ढेर सारी शुभकामनाएँ।