दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया हम सभी की फ़ेवरेट एक्ट्रेस हैं। वो जितना सच्चाई से अपने किरदार निभाती हैं, उतनी ही सच्ची और प्यारी वो असल जिंदगी में भी हैं। डीटी को हमने अभी तक, एक बहु, बेटी, बीवी, माँ और होस्ट के रूप में देखा था, लेकिन हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 11 में हमें दिव्यांका की एक अलग साइड देखने को मिली और ये साइड थी उनकी डेरिंग साइड।

खतरों के खिलाड़ी 11 में अपने पहले ही स्टंट से दिव्यांका ने होस्ट रोहित शेट्टी और बाकी कंटेस्टेन्ट्स के साथ साथ हम सभी का दिल भी जीत लिया था। पूरा देश ये सोच रहा था के वही खतरों के खिलाड़ी 11 की विनर होंगी, हालाँकि ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि फिनाले में बेहतरीन प्रदर्शन करके अर्जुन बिजलानी ट्रॉफी ले गए। लेकिन ट्रॉफी सिर्फ अर्जुन को ही नहीं, बल्कि दिव्यांका को भी मिली। हाल ही में दिव्यांका के फैन्स ने उन्हें एक प्यारा सा गिफ्ट भेजा, जिसमें खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी थी। ये गिफ्ट देखकर वो काफी खुश हुई और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया।

यहाँ देखिये-

वैसे, इतना अच्छा परफॉर्म करने के बाद ट्रॉफी मिलना तो बनती थी, हैना?