बिगबॉस के हर सीज़न में प्यार के रंग देखने को मिलते हैं। उनमें से कुछ रंग तो शो के खत्म होते ही फीके पड़ जाते हैं, वहीं कुछ शो के बाद और गहरे हो जाते हैं। बिगबॉस 15 में भी हमें ईशान सहगल और माईशा अय्यर की जोड़ी देखने को मिल रही है। लेकिन एक्साइटिंग बात ये है के इस सीज़न में एक और जोड़ी बनती हुई नज़र आ रही है। मैं बात कर रही हूँ करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की।
तेजस्वी और करण की जोड़ी को बाहर बहुत पसंद किया जा रहा है। यहाँ तक की उनके फैन्स ने उन्हें ‘तेजरण’ नाम दे दिया है। फैन्स काफी समय से चाह रहे थे के तेजा और करण की दोस्ती प्यार में बदल जाए। और अब लगता है के सभी की ये इच्छा पूरी होने वाली है। हाल ही में कलर्स टीवी ने आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया, जिसमें तेजा और करण एक दूसरे से बात करते हुए नज़र आ रहे हैं। तेजस्वी करण से बोल रही हैं के उन्हें 40, 45 साल का लड़का चाहिए और करण कहते हैं के उन्हें उनसे 10 साल छोटी लड़की चाहिए। इस बात पर तेजस्वी कहती हैं, ‘देखा, तुन्हें मेरी ज़रूरत है’।
करण और तेजस्वी का ये प्यारा सा वीडियो देखकर उनके फैन्स को बहुत खुशी हई।
आप भी देखिये वीडियो-
Do dil mil rahe hain, magar chupke chupke 🥰 Kya ishaaro hi ishaaro mein #TejRan bata rahe hain apne dil ki baat?
Jaanne ke liye dekhiye #BiggBoss15, tonight at 10:30 only on #Colors.
Catch it before TV on @VootSelect.@itsmetejasswi @kkundrra @justvoot pic.twitter.com/aw4SzUpQTe— Bigg Boss (@BiggBoss) October 26, 2021
अब क्या इस इशारों इशारों वाली बात को हम प्यार का इज़हार समझें?