मेगास्टार रजनीकांत को हाल ही में इंडियन सिनेमा में उनके 45 साल के योगदान के लिए नैशनल अवॉर्ड मिला। इस खबर से उनके सभी फैन्स, या यूँ कहूँ की पूरा देश बहुत खुश था। हालाँकि कल एक ऐसी खबर आई जिसने सभी को चिंता में डाल दिया। बीती शाम खबर आई के रजनीकांत हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। इस खबर के बाद सभी चिंता में पड़ गए के आखिर मेगा स्टार को क्या हुआ है। लेकिन मैं आपको बता दूँ, के चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबित सुपरस्टार को रूटीन चेकअप के लिए चेन्नई के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

एडमिट करते टाइम उनके परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे, और आज उन्हें छुट्टी भी दे दी जाएगी। एक्टर के करीबी, रियाज़ अहमद ने पीटीआई को बताया के रजनीकांत का हर बार रूटीन चेकअप होता है, जोकि नियमित रूप से करवाना ज़रूरी है रहता है। अभी के लिए उन्हें चेकअप के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में रखा गया है।

तो पढ़ा आपने?

चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि मेगास्टार को आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हम दुआ करते हैं के हमारे मेगास्टार रजनीकांत हमेशा स्वस्थ रहें।