फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हम सभी को इंतज़ार रहता है। उनकी फिल्मों की कहानी से लेकर सेट, कॉस्ट्यूम और गानों तक सब कुछ ग्रैंड रहता है। फिलहाल हमें जिस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है, वो है गंगूबाई काठियावाड़ी। इस फ़िल्म के लिए हम ज़्यादा एक्साइटेड इसलिए भी हैं क्योंकि इसमे आलिया भट्ट नज़र आने वाली हैं।

कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी के गंगूबाई काठियावाड़ी 6 जनवरी 2022 को रिलीज़ होगी।हालाँकि, दिलचस्प बात ये है, के आलिया भट्ट स्टारर एक और मच अवेटेड फ़िल्म इसके दूसरे दिन, यानि 7 जनवरी 2022 को रिलीज़ होने वाली है। मैं बात कर रही हूँ, एस एस राजामौली की फ़िल्म आरआरआर की। अगर ये दोनों फिल्में एक दिन के गैप में रिलीज़ होती, तो दोनों ही फिल्मों के साथ अनफेयर होता। इसी बात के बारे में सोचते हुए गंगूबाई काठियावाड़ी के मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया और भंसाली जी और पेन स्टूडियोज़ की ये फ़िल्म अब 18 फरवरी 2022 को रिलीज़ होगी।

यहाँ देखिये अनाउंसमेंट-

तो देखा आपने?

अब भई इतना इंतज़ार कर लिया है तो थोड़ा और सही।