बॉलीवुड की शादियाँ बहुत ही ड्रीमी होती है और इसलिए हम इन शादियों का और इनकी तस्वीरें देखने का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। हाल ही में हमें इंडस्ट्री की जिस शादी का हैंगओवर हुआ है, वो है राजकुमार राव और उनकी लेडी लव पत्रलेखा की शादी।

राज और पत्रलेखा 15 नवम्बर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधे। जैसे ही शादी के बाद उनकी तस्वीरें आई, हम सभी का दिन बन गया। राज और पत्रलेखा की शादी बहुत ही ड्रीमी थी और दोनों अपने खास दिन पर बहुत खुश नज़र आ रहे थे।

शादी के बाद हाल ही में न्यूली वेड कपल मुम्बई लौटे, जहाँ उनका स्वागत पैप्स ने किया। पिक्चर्स क्लिक करते टाइम एक कैमरामैन ने पत्रलेखा को भाभी कहा, जो सुनकर वो मुस्कुरा दी। भाभी कहलाए जाने पर पत्रलेखा और राज दोनों का रिएक्शन देखने लायक था।

यहाँ देखिये-

कितने प्यारे लग रहे हैं ना राज और पत्रलेखा? उनकी इस प्यारी सी जोड़ी को किसी की नज़र ना लगे।