बिगबॉस के पहले सीज़न्स से ही कुछ रूल्स बने हैं जो कंटेस्टेन्ट्स को फॉलो कर के होते हैं। उन्ही में से एक मेजर रूल है हिंसा का प्रयोग ना करना। कंटेस्टेन्ट्स को ये बताया जाता है के उन्हें शो में किसी पर भी हाथ नहीं उठाना है, हालाँकि ये रूल हमने कईं बार टूटते देखा है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। बिगबॉस 15 के आज आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज़ हुआ है, जिसमें प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज़ को एक दूसरे को धक्का मारते हुए देखा जा सकता है।
इन दोनों कंटेस्टेन्ट्स का किस बात पर झगड़ा हुआ ये तो नहीं पता, लेकिन प्रोमो में प्रतीक कह रहे हैं, ‘तुझसे कौन दोस्ती करेगा’, इस बात पर उमर ने कहा, ‘क्या बोला, किसको बोला’? इस बात पर दोनों बहंस करने लगे और आखिर में दोनों की धक्का मुक्की हो गई।
यहाँ देखिये वीडियो-
Ek baar phir #BB15 ke do sher aa chuke hai aamne saamne! 🔥 Aakhir iss ladai ki kya hogi wajah? Jaanne ke liye dekhiye #BiggBoss15 aaj raat 10:30 sirf #Colors par.
Catch it before TV only on @vootselect.@realumarriaz @realsehajpal#BB15 @justvoot pic.twitter.com/rBa3jlPrzA— Bigg Boss (@BiggBoss) November 23, 2021
ये लड़ाई किस वजह से हुई है और इसका क्या अंजाम होगा ये देखना दिलचस्प होगा।