MissMalini logo
बिगबॉस 15 : ईशान सहगल आए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के सपोर्ट में, कहा ‘ये दुनिया प्यार की दुश्मन है’

बिगबॉस 15 : ईशान सहगल आए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के सपोर्ट में, कहा ‘ये दुनिया प्यार की दुश्मन है’

Yashi Verma

ये बात तो हम सभी जानते हैं के बिगबास्केट के हर सीज़न में कुछ जोड़ियाँ बनती है। इनमें से जोड़ियाँ तो रियल होती है, वहीं कुछ सिर्फ गेम के लिए होती है। बिगबॉस 15 में भी जोड़ियाँ बनी। एक जोड़ी तो हमें ईशान सहगल और माईशा अय्यर की देखने को मिली थी, वहीं एक जोड़ी जो इन दिनों सुर्खियों में है, वो है करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी।

करण और तेजा को एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स समझने में काफी समय लगा। लेकिन अब जब दोनों ने ये एक्सेप्ट कर लिया है के वो दोनों के दूसरे को पसंद करते हैं, तो सोशल मीडिया पर बहुत से लोग उनके अगेंस्ट हो गए हैं। कईं लोगों का मानना है के करण और तेजा का लव एंगल सिर्फ गेम के लिए है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तेजरण को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्ही में से एक ईशान सहगल भी है।

ईशान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के ज़रिए करण और तेजा के लिए अपना सपोर्ट बताया।

उन्होंने लिखा-

जब भी बिगबॉस में कोई कपल बनता है, लोग हमेशा उनके रिश्ते पर सवाल उठाते हैं और उनपर डेरोगेटरी कमेंट करते हैं। ऐसा मेरे और माईशा के साथ भी हुआ था और अब तेजरण के साथ हो रहा है। सच में ये दुनिया प्यार की दुश्मन है।

यहाँ देखिये-


तो पढ़ा आपने?

अब देखना ये है के लोगों के बोलने से ये जोड़ी कमज़ोर होती है या और भी ज़्यादा मजबूत हो जाती है।