करण कुंद्रा बिगबॉस 15 के चर्चित कंटेस्टेन्ट्स में से एक हैं। उनकी गेम शुरुआत में सबसे ज़्यादा स्ट्रॉन्ग थी और इसलिए आवाम उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद कर रही थी। हालाँकि, बहुत से लोगों का मानना है के तेजस्वी प्रकाश के साथ उनके प्यार के बाद उनकी गेम वीक हो गई। ये बात होस्ट सलमान खान के साथ साथ घर में आए बहुत से मेहमान करण से कह चुके हैं। और सबकी बात को ध्यान में रखने के बाद करण का गेम एक बार फिर स्ट्रॉन्ग हो चुका है। हालाँकि, गेम स्ट्रॉन्ग होने के बाद भी हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिस वजह से वीकेंड का वार पर सलमान ने करण की क्लास लगाई।

दरअसल, पिछले हफ्ते टास्क के दौरान करण और प्रतीक सहजपाल का एक बार फिर झगड़ा ही गया, जिसमें करण वायलेंट हो गए। वीकेंड का वार पर सलमान ने भी इसी बारे में बात की। सलमान से बात करते हुए करण ने कहा के वो बहुत खुश हैं के वो और प्रतीक एक प्लैटफॉर्म पर हैं और एक मेंटर होने के नाते उन्हें प्रतीक पर गर्व है।

प्रतीक के साथ साथ करण ने प्रिंस नरूला के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा के वो प्रिंस के भी मेंटर थे और आज प्रिंस अपने करियर में उनसे भी आगे जा चुके हैं। करण की ये बात सुनकर प्रिंस ने अपने भाई के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा।

प्रिंस ने लिखा-

मैं आपसे कभी बड़ा नहीं हो सकता। भाइयों में कभी कोई कॉम्पेटिशन नहीं होता, बस रिस्पेक्ट।

इसी के साथ प्रिंस ने सभी से कहा के वो करण को टारगेट ना करें।