MissMalini logo
न्यूली वेड्स विक्की कौशल और कटरीना कैफ को अनुष्का शर्मा ने मज़ेदार अंदाज़ में किया विश, ये देख आ जाएगी आपके चेहरे पर हँसी

न्यूली वेड्स विक्की कौशल और कटरीना कैफ को अनुष्का शर्मा ने मज़ेदार अंदाज़ में किया विश, ये देख आ जाएगी आपके चेहरे पर हँसी

Yashi Verma

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के चर्चे काफी समय से चल रहे थे। पूरे देश को विक्की और कैट की शादी का बेसब्री से इंतज़ार था। और अब हमारा ये इंतज़ार खत्म हो चुका है, क्योंकि बीते कल ये दोनों लव बर्ड्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! विक्की और कैट फाइनली शादी कर चुके हैं।

उन्होंने अपनी ज़िन्दगी की इस बड़ी खुशी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में विक्की और कटरीना की खुशी और प्यार साफ झलक रहा था।

यहाँ देखिये-

‌                                      

जैसे ही कैट और विक्की ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की, वैसे ही उन्हें इंडस्ट्री से बधाइयाँ आना शुरू हो गई। प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, काजोल, परिणीति चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान समेत बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने न्यूली वेड्स को शुभकामनाएँ दी। लेकिन एक विश जिसने हमारा ध्यान सबसे ज़्यादा आकर्षित किया, वो थी अनुष्का शर्मा की विश।

अनुष्का ने अपनी स्टोरी पर विक्की और कैट की तस्वीर डालते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा-

खुशी है के तुम्हारी फाइनली शादी हो चुकी है। अब तुम अपने घर में शिफ्ट हो सकते हो और हम कंट्रक्शन की आवाज़ सुनना बंद कर सकते हैं।

यहाँ देखिये-

Anushka Dharma’s Instagram Story 

तो देखा आपने?

इससे तो साफ ज़ाहिर होता है के हमारे दो फ़ेवरेट कपल्स एक दूसरे के पड़ोसी हैं। और ये बात बहुत एक्साइटिंग है, हैना?