बिगबॉस के फैन्स शो को बहुत क्लोज़ली फ़ॉलो करते हैं और पसंद भी करते हैं। बहुत से लोगों को प्यार देखना पसंद है, बहुत से लोगों को टास्क देखना पसंद है, बहुत से लोगों को फ्रेंडशिप देखना पसंद है, यहाँ तक की, बहुत से लोग शो में लड़ाइयाँ भी एन्जॉय करते हैं। लेकिन एक चीज़ जो किसी को भी नहीं पसंद, वो है किसी लड़की के साथ बदतमीज़ी होते हुए देखना। और हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ।

कलर्स टीवी ने आज आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया, जिसमें अभिजीत बिचुकले, देवोलीना भट्टाचार्जी से किस की माँग कर रहे हैं। उनकी बात सुनकर देवोलीना ने तो अपनी आवाज़ उठाई ही, साथ ही प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश समेत बाकी घर वाले भी अभिजीत के खिलाफ आवाज़ उठाई।

यहाँ देखिये प्रोमो-


तो देखा आपने?

मज़ाक हो या ना हो, जो भी कहा गया गलत कहा गया।