MissMalini logo
दीपवीर की शादी: जानें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई रिसेप्शन की नई जानकारी

दीपवीर की शादी: जानें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई रिसेप्शन की नई जानकारी

Yashi Verma

जबसे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की अफवाह फैली थी, तभी से हम इस जोड़ी को एक मंडप में देखने के लिए बहुत उत्साहित थे। और अब जब शादी में सिर्फ दो दिन बाकी हैं, हमारा उत्साह कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है! तो तैयार हो जाइये #दीपवीर की शादी की कुछ और बातें जानने के लिए।

सभी उत्सुकता और इंतज़ार के चलते, मुंबई रिसेप्शन के निमंत्रण भेजे जा चुके हैं, और जोड़े ने आमंत्रण पत्र में ये साफ़ साफ़ आग्रह किया है, के कोई भी मेहमान उपहार लेकर ना आए। इसके बजाए उन्होंने, पादुकोण के नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन- द लिव लव लॉफ फाउंडेशन को डोनेशन देने का मौका दिया है – जो मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलता है।

यहाँ देखें-

Deepika Padukone & Ranveer Singh Reception Invite

दोनों के एक करीबी स्त्रोत ने बताया-

“चूंकि वे दोनों गैर-फिल्मी परिवारों से हैं, इसलिए वे दुनिया की आँखों से दूर, एक शांत शादी चाहते थे, हालाँकि मुंबई और बेंगलुरु रिसेप्शन काफी भव्य होगा। कई चीजों में से, दूल्हा दुल्हन ने मेहमानों से ये अनुरोध किया है के वे उपहार न लाए। अगर वे उन्हें कुछ देना चाहते हैं, तो उनके फाउंडेशन में दान करें, जो सक्रीय रूप से डिप्रेशन के बारे में जागरूकता फैलाते हैं। रणवीर और दीपिका इससे से गहराई से जुड़े हुए हैं, और अपने सभी मेहमानों को भी इस अच्छे काम में शामिल करना चाहते हैं।”

इस खूबसूरत जोड़ी के दो रिसेप्शन होंगे, एक बैंगलोर में और दूसरा मुंबई में। बैंगलोर में 21 नवंबर को, और मुंबई में एक 28 नवंबर को ग्रैंड हयात होटल में होगा।

#दीपवीर के इस खूबसूरत भाव और सोच ने मेरा तो दिल जीत लिया।