उमंग हर साल होने वाला एक ऐसा अवॉर्ड शो है जो ख़ास मुंबई पुलिस के लिए रखा जाता है। इसमें बॉलीवुड की कईं जानी मानी हस्तियाँ शामिल होती हैं। हर साल की तरह इस साल भी ये शाम सितारों से भरी थी। और हर महफ़िल की तरह इस महफ़िल की भी जान थे रणवीर सिंह। अपने यूनीक फैशन सेंस के लिए जाने जाने वाले रणवीर ने इस अवॉर्ड शो में चीता प्रिंट का ड्रेस पहना था।
इस फंक्शन में रणवीर के साथ साथ रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार और अजय देवगन भी मौजूद थे। रणवीर के साथ अजय, अक्षय और रोहित की बात चीत ने सभी को काफी एंटरटेन किया। इतना ही नहीं, बातों बातों में रणवीर ने ये भी बताया के दीपिका उन्हें क्या कह कर बुलाती हैं।
उन्होंने कहा-
मैं जब घर पहुँचता हूँ तो मेरी बीवी भी गाती है, आया पुलिस”
उनकी ये बात सुनकर वहाँ मौजूद सभी हँस पड़े।
यहाँ देखें वीडियो-
मैं तो हमेशा की तरह यही कहूँगी के इस जोड़ी को किसीकी नज़र ना लगे।

