Dipika Kakkar, Sandiip Sikcand, (Source: Instagram | @ms.dipika, @sandiipsikcand)
Dipika Kakkar, Sandiip Sikcand, (Source: Instagram | @ms.dipika, @sandiipsikcand)

दीपिका कक्कड़ अपने शो ससुरा सिमर का से ही टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बन गयी थी। और फिर बिगबॉस जीतने के बाद से ही हम सब उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार कर रहे थे, और कुछ ही दिन पहले ये खबर आई थी के दीपिका जल्द ही, संदीप सिकंद के नए शो में नज़र आएगी। इस सीरियल में उनके को- स्टार होंगे करणवीर ग्रोवर

लेकिन अब एक और ताज़ा खबर आई है। और वो ये के इस शो के लिए पहली पसंद दीपिका नहीं दिव्यांका त्रिपाठी थी। जी हाँ! आपने सही सुना। शो के एक करीबी सूत्र ने स्पॉटबॉय को बताया की संदीप सिकंद, जो दिव्यांका के अच्छे दोस्त हैं, अपने शो के लिए दिव्यांका को मुख्या भूमिका के लिए कास्ट करना चाहते थे।

Dipika Kakkar, Divyanka Tripathi, (Source: Instagram | @ms.dipika, @divyankatripathidahhiya)
Dipika Kakkar, Divyanka Tripathi, (Source: Instagram | @ms.dipika, @divyankatripathidahhiya)

एक्ट्रेस ने ये है मोहब्बतें के ऑफ एयर होने के चलते हामी भी भर दी थी। लेकिन शो एक्सटेंड हो गया, और दिव्यांका को एकता कपूर के डिजिटल शो, कोल्ड लस्सी एंड चिकन मसाला में, राजीव खंडेलवाल के अपोजिट कास्ट कर लिया गया। और इसलिए दिव्यांका ये शो नहीं कर पाई।

खैर जो भी हो, दिव्यांका को हम उनके डिजिटल डेब्यू में तो देख ही पाएंगे।
बात रही इस शो की तो दीपिका और करण की इस नयी जोड़ी और नयी कहानी को देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूँ, और आप?