Varun Dhawan, Natasha Dalal (Source: Instagram | @varundvn)
Varun Dhawan, Natasha Dalal (Source: Instagram | @varundvn)

वरुण धवन और नताशा दलाल बहुत समय से रिलेशनशिप में है, और टाइम के साथ उनका बॉन्ड और ज़्यादा स्ट्रॉन्ग होते जा रहा है। इतना ही नहीं, कुछ ही समय पहले ऐसी खबर आई थी की ये जोड़ी नवंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे, लेकिन वरुण ने फिल्मफेयर के साथ इंटरव्यू में ये क्लियर किया था के वो अभी शादी नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा था –

इस साल हमारा शादी का कोई प्लान नहीं है। मैं ये नहीं कह रहा हूँ के हम शादी नहीं करेंगे, लेकिन इतनी जल्दी नहीं। मैं इतनी फिल्में कर रहा हूँ तो मुझे शादी के लिए सही समय निकालना पड़ेगा।

आज नताशा दलाल का जन्मदिन है। और कल शाम, उनके बर्थडे ईव पर वरुण धवन ने अपनी लेडी लव के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। इस पावर कपल ने अपने करीबी दोस्तों के साथ छोटी सी पार्टी की और केक काटा। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नताशा को विश करते हुए उनका वीडियो भी शेयर किया।

यहाँ देखिये वीडियो-

यहाँ देखिये उनकी एक और प्यारी सी तस्वीर-

आपको याद दिला दूँ के वरुण के पापा, डेविड धवन ने हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान ये खुलासा किया था के उनका बेटा कब शादी करेगा।

डेविड जी ने कहा –

उसकी (वरुण की) शादी अगले साल हो सकती है। मैं उनके रिश्ते से बहुत खुश हूँ। एक पिता को और क्या चाहिए |

David Dhawan, Varun Dhawan, Natasha Dalal, (Source : Instagram | @missmalini, @varundhawan_world)
David Dhawan, Varun Dhawan, Natasha Dalal, (Source : Instagram | @missmalini, @varundhawan_world)

आपका क्या कहना है इस जोड़ी के बारे में?