Tiger Shroff & Disha Patani
Tiger Shroff & Disha Patani

जब भी बॉलीवुड में कोई नयी जोड़ी बनती है हम सभी बहुत खुश हो जाते हैं। और उनकी हर छोटी से छोटी बात को हम फॉलो करते हैं, फिर चाहे वो उनकी सोशल मीडिया स्टोरीज़ हो, या फिर किसी इवेंट में उनका साथ दिखना। लेकिन यहाँ जितनी जोड़ियाँ बनती है, उतनी भी टूट भी जाती है। और ये टूटती हुई जोड़ियाँ, हम सभी फैंस का दिल भी तोड़ देती है। हाल ही में जिस कपल के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ रही हैं, वो है टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

टाइगर और दिशा को डेट करते हुए ३ साल से ज़्यादा हो गया है, लेकिन अब दोनों ऑफिशियल तौर पर अलग हो चुके हैं। हालाँकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया है, लेकिन दोनों के एक कॉमन फ्रेंड ने पिंकविला को बताया के टाइगर और दिशा अलग हो चुके हैं।

Tiger Shroff and Disha Patani
Tiger Shroff and Disha Patani

सोर्स ने बताया-

टाइगर और दिशा के रिश्ते में कुछ हफ़्तों से कुछ परिशानियाँ आ रही थी। उन्होंने अलग अलग रास्ते जाने का फैसला किया है और दोनों ऑफिशियली ब्रेकअप कर चुके हैं। दोनों ने कुछ हफ्ते पहले, एक साथ अलग होने का फैसला लिया। टाइगर और दिशा और उनके आस पास वालों को पता था के ऐसा होगा।

हाल ही में ऐसी खबरें आईं थी इसमें कहा गया था के दिशा की आदित्य ठाकरे के साथ बढ़ती नज़दीकियाँ उनके अलग होने का कारण है। लेकिन उनके दूसरे करीबी सोर्स ने इन सभी बातों से इनकार किया।

Tiger Shroff with Disha Patani
Tiger Shroff with Disha Patani

सोर्स ने कहा-

उनके बीच काफी समय से मतभेद रहे हैं, लेकिन वो इसे सुलझाते रहे, क्योंकि वो एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे। लेकिन अब उन्होंने फील किया के वो लवर्स के मुकाबले दोस्तों की तरह ज़्यादा अच्छे से रह सकते हैं। और इसलिए ब्रेकअप के बाद भी वो दोनों अच्छे दोस्त हैं।

कल रात दिशा और टाइगर को उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए देखा गया, जब सोर्स से इस बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा-

वो दोनों इसे हैंडल करने के लिए काफी मच्योर हैं। लेकिन सच ये है के वो अब कपल नहीं हैं। क्या दो दोस्त एक साथ घूम नहीं सकते?

टाइगर और दिशा का ब्रेकअप मेरे लिए तो बहुत शॉक की बात है, आपका क्या कहना है?