MissMalini logo
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा फिर साथ छुट्टियाँ मनाते हुए आए नज़र, शेयर की तसवीरें

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा फिर साथ छुट्टियाँ मनाते हुए आए नज़र, शेयर की तसवीरें

Yashi Verma
Arjun Kapoor and Malaika Arora (Source: Instagram | @malaikaaroraofficial)

2019 की ही बात है जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा की डेटिंग की खबरें पूरे इंटरनेट पे छा गयी थी, और तब से लेकर अभी तक उनका रिलेशनशिप लाइमलाइट में बना हुआ है। यहाँ तक की कुछ समय पहले ये भी खबरें आई थी के दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं, हालाँकि दोनों ने हर बार इन अफवाहों से इंकार किया है।

Malaika Arora, Arjun Kapoor, (Source: Instagram | @indian_celebrities_)

जब भी अर्जुन और मलाइका की कोई भी हॉलिडे पिक्चर इंटरनेट पे आती है, या दोनों डेट पर जाते हैं या दोनों में से कोई भी एक दूसरे के सोशल मीडिया पे कमेंट करता है, तो हम खुश हो जाते हैं। और अब एक बार फिर दोनों ने अपनी हॉलिडे पिक्चर्स अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके हमें खुश कर दिया हैं। दरअसल कल, अर्जुन और मलाइका ने एक खूबसूरत बैकग्राउंड के सामने अपने फोटो अपलोड किया। हालाँकि उन्होंने एक दूसरे के साथ में फोटो नहीं डाला, लेकिन इन तस्वीरों से ये देखा जा सकता हैं के दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे फोटोज़ क्लिक करते हैं।

यहाँ देखिये-

कितने शानदार पिक्चर्स हैं ना?

वैसे, अगर आप अपने पार्टनर के साथ कोई फोटो डालते होंगे तो आपके दोस्त आपकी टांग खींचते होंगे ना? ऐसा ही कुछ मलाइका के साथ भी हुआ। जब मलाइका ने ये फोटो पोस्ट किया तो उनकी दोस्त फराह खान कुंदर ने बड़ा ही मज़ेदार कमेंट किया। फराह ने लिखा, “तो अब तुम दोनों एक जैसे पोस्ट्स भी डालने लगे”। फराह के इस कमेंट पे मलाइका का रिप्लाई आपको लोटपोट कर देगा।

यहाँ देखिये-

Farah Khan’s comment on Malaika Arora’s post (Source: Instagram | @malaikaaroraofficial)
Malaika Arora’s comment (Source: Instagram | @malaikaaroraofficial)

फराह के इस कमेंट ने मुझे मेरी बेस्ट फ्रेंड की याद दिला दी। आपका क्या कहना है?