MissMalini logo
अंबानी फैमिली के गणपति सेलिब्रेशन में नज़र आई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की खूबसूरत केमिस्ट्री

अंबानी फैमिली के गणपति सेलिब्रेशन में नज़र आई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की खूबसूरत केमिस्ट्री

Yashi Verma
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt (Source: Instagram | @aliaabhatt)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। इस बात में कोई शक नहीं है के ये दोंनो लव बर्ड्स एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। रणबीर और आलिया को डेट करते हुए एक साल से ज़्यादा हो गया है। हालाँकि शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाने की बहुत कोशिश की थी, पर ऐसा हो नहीं पाया।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor (Source: Instagram | @neetu54)

कुछ दिन पहले तो ये भी खबर आई थी के रणबीर और आलिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, इतना ही नहीं, ये भी कहा जा रहा था के आलिया ने तो अपनी शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। लेकिन बाद में इस बारे में कोई खबर नहीं आई। बात करें इनकी केमिस्ट्री की तो, रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री दोनों की आँखों में ही नज़र आ जाती है, जिस तरह से ये एक दूसरे को देखते हैं, और जिस तरह से मुस्कुराते हैं, उफ्फ, प्यार ही प्यार नज़र आता है। हाल ही में ये केमिस्ट्री हमें नज़र आई अंबानी फैमिली के गणपति सेलिब्रेशन में, जहाँ रणबीर और आलिया एक साथ पहुँचे।

यहाँ देखिये तसवीरें –

https://www.instagram.com/p/B17_ZI4oxSX/

https://www.instagram.com/p/B18HCc7AJ7J/

हाय! कितने प्यारे लग रहे हैं ना दोनों?

बात करें काम की, तो आलिया और रणबीर, अयान मुख़र्जी की मच अवेटेड फिल्म ब्रम्हास्त्र में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ मेगास्टार अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय जैसे बेहतरीन सितारे भी नज़र आएँगे।