MissMalini logo
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को इस प्यारे वीडियो के साथ किया बर्थडे विश

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को इस प्यारे वीडियो के साथ किया बर्थडे विश

Yashi Verma
Priyanka Chopra, Nick Jonas, (Source: Instagram | @priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। इनकी शादी बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड और रॉयल वेडिंग्स में से एक रही है। निकयांका की शादी के बाद से ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स और उनका रोमांस हम सभी को रिलेशनशिप गोल्स दे रहा है। और जिस तरह से ये लव बर्ड्स एक दूसरे को देखते हैं, उफ्फ, इनका ये अंदाज़ तो हमेशा ही हम सभी का दिल जीत लेता है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)

और अब एक बार फिर प्रियंका की एक रोमैंटिक पोस्ट ने हम सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल, आज निक का बर्थडे है, और अपने हबी को विश करने के लिए पीसी ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके और निक के कुछ यादगार लम्हे हैं। प्रियंका ने इस वीडियो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन लिखकर निक के लिए अपने प्यार का इज़हार भी किया।

यहाँ देखिये वीडियो –

हाय! इन दोनों को किसीकी नज़र ना लगे, कोई इन्हे काला टीका लगा दो। वैसे, हैप्पी बर्थडे निक जीजू।

काम की बात करें, तो जोनस ब्रदर्स पूरे अमेरिका में अपना ‘हैप्पीनेस बिगिन्स’ टूर कर रहे हैं, वहीँ प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म, ‘द स्काय इस पिंक’ की स्क्रीनिंग के लिए हाल ही में टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में थी। इस फिल्म की डायरेक्टर शोनाली बोस है, और इसमें पीसी के अपोज़िट फरहान अख्तर नज़र आएँगे।