MissMalini logo
एरिका फर्नांडिस उर्फ़ प्रेरणा की ऑनसेट मस्ती आपको हँसने पर मजबूर कर देगी, यहाँ देखिये वीडियो

एरिका फर्नांडिस उर्फ़ प्रेरणा की ऑनसेट मस्ती आपको हँसने पर मजबूर कर देगी, यहाँ देखिये वीडियो

Yashi Verma

एरिका फर्नांडिस इंडियन टेलीविज़न की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक है। उनके पहले शो, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी से ही उन्होंने पूरे हिन्दुस्तान का दिल जीत लिया था। और फिर जब वो कसौटी ज़िन्दगी की  में आई तो लोग उन्हें और भी ज़्यादा पसंद करने लगे। हालाँकि, कुछ रंग में डॉक्टर सोनाक्षी, और कसौटी में प्रेरणा का किरदार बहुत ही सीरियस और इंटेंस है, जिसकी वजह से ज़्यादातर लोग ये सोचते हैं के एरिका रियल लाइफ में भी सीरियस ही है।

Erica Fernandes, (Source: Instagram | @iam_ejf)

लेकिन कसौटी ज़िन्दगी की के सेट से, एरिका की ऑफस्क्रीन मस्ती के कुछ ऐसे वीडियोज़ हैं, जो आपकी सोच पूरी तरह से बदल देंगे। इन वीडियोज़ में एरिका की पागलपंती और बचपना साफ़ नज़र आ रहा है। और मैं ये दावे के साथ कह सकती हूँ के ये वीडियोज़ देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे|

यहाँ देखिये वीडियो-

चलिए चलिए जल्दी बताइये, क्या ये वीडियोज़ देखकर आपके चेहरे पर हँसी आई?