एकता कपूर का शो कसौटी ज़िन्दगी की हर हफ्ते टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। इसकी कहानी, और किरदारों को दर्शक बहुत ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। आपको तो पता ही होगा, के हाल ही में शो में नयी कोमोलिका, यानी आमना शरीफ की एंट्री हुई है। जिन्हे नहीं पता उन्हें बता दूँ, के कुछ ही दिन पहले हमारी पहली कोमो, यानी हिना खान को अपने बॉलीवुड कमिटमेंट्स के चलते शो छोड़ना पड़ा था, जिसके बाद शुरू हुआ था मिस्टर बजाज का एंगल।

Kasauti Zindagi Kay, (Source: IMDb, Instagram | @i_luv_ronit_shweta)
Kasauti Zindagi Kay, (Source: IMDb, Instagram | @i_luv_ronit_shweta)

आपको याद दिला दूँ के पहले वाले कसौटी में मिस्टर बजाज की भूमिका रोनित रॉय ने निभाई थी, और उन्होंने इस किरदार को इतने अच्छे से निभाया था के मिस्टर बजाज आज भी सबको याद हैं। इसीलिए जब ये खबर मिली के करण सिंह ग्रोवर ऋषभ बजाज की भूमिका निभाने वाले हैं, तो लोगों के मन में ये सवाल आ गया के क्या वो ओरिजिनल बजाज यानी रोनित जैसा जादू बिखेर पाएंगे। और फिर जब करण स्क्रीन पर आए, तो उनके लुक और अदाकारी ने सभी का दिल जीत लिया। लेकिन हम सभी का दिल तब टूट गया, जब को कुछ ही दिन पहले करण ने भी शो छोड़ दिया।

Karan Singh Grover (Source: Instagram | @ektaravikapoor)
Karan Singh Grover (Source: Instagram | @ektaravikapoor)

करण के जाने के बाद ये कयास लगाया जा रहा था के नए मिस्टर बजाज कौन होंगे। इन सभी कयासों के बीच, एक्टर विवान भटेना ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो अपनी वाइफ और बेटी सहित, करण और बिपाशा बासु के साथ नज़र आ रहे थे। इस फोटो में उन्होंने मिस्टर बजाज का गेटअप किया हुआ था।

यहाँ देखिये-

विवान की  ये तस्वीर देखकर ये खबर फ़ैल गयी के विवान ही मिस्टर बजाज की भूमिका निभाएंगे। लेकिन हाल ही में बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू में विवान ने बताया, के वो अयाज़ खान की हैलोवीन पार्टी में मिस्टर बजाज के अवतार में गए थे, जहाँ बिपाशा और करण भी थे, और उनका ये गेटअप देखकर सबको लगा के वो ही अगले मिस्टर बजाज होंगे। उन्होंने ये भी बताया के उनके सभी दोस्त उनका ये अवतार देखकर हँसे भी थे।

आपको क्या लगता है, मिस्टर बजाज के कैरेक्टर में किस एक्टर को लेना चाहिए?