MissMalini logo
वीडियो: मम्मी करीना कपूर खान के लिए रो पड़े तैमूर अली खान, कहा ‘शी इज़ नॉट कमिंग’

वीडियो: मम्मी करीना कपूर खान के लिए रो पड़े तैमूर अली खान, कहा ‘शी इज़ नॉट कमिंग’

Yashi Verma
Kareena Kapoor Khan and Taimur Ali Khan

छोटे नवाब तैमूर अली खान सोशल मीडिया की जान है। चाहे मंडे की उदासी हो, या कोई और बोरिंग दिन हो, एक चीज़ जिसे देखकर हम सभी के चेहरे पर हँसी आ जाती है, वो है टिम के फोटोज़ और वीडियोज़। हाल ही में तैमूर अपनी नैनी के साथ बच्चों की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। अब भई तैमूर है, तो पापाराज़ी तो होंगे ही। पार्टी से बाहर निकलते टाइम तैमूर अपनी मम्मी, करीना कपूर खान के लिए रोने लगे, जो वेन्यू से बाहर नहीं आई थी। उन्हें चुप करवाने के लिए उनकी नैनी ने कहा ‘शी इज़ कमिंग’, जिसका जवाब देते हुए टिम ने कहा, ‘शी इज़ नॉट कमिंग’। बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने टिम का ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

यहाँ देखिये वीडियो –

हाय! इतना क्यों कोई कैसे हो सकता है? कितना प्यारा लगता है ना तैमूर?