Karan Johar, (Source: Instagram | @karanjohar)
Karan Johar, (Source: Instagram | @karanjohar)

करण जोहर बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा टैलेंटेड और लव्ड प्रोड्यूसर/डायरेक्टर में से एक हैं। इस बात में कोई शक नहीं है के इस मुकाम पर पहुँचने के लिए केजो ने बहुत मेहनत की। और इस मेहनत का फल उन्हें मिला पद्मश्री अवॉर्ड से। जी हाँ आपने सही पढ़ा, इस रिपब्लिक डे, इंडिया की गवर्मेंट ने करण को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाज़ा। हाल ही में मुंबई मिरर  के साथ बातचीत में करण ने बताया, के जब पहली बार उन्होंने सुना के उन्हें पद्मश्री से नवाज़ा जाने वाला है, तो उनका क्या रिएक्शन था।

करण ने कहा-

मैं शॉक्ड था। हम इटली के जंगलों में तख़्त की लोकेशंस के लिए गए थे, और मैं मेरे बच्चों से बात करने के लिए मम्मी को कॉल कर रहा था, लेकिन कॉल लग नहीं रहा था। मैं इरिटेट होकर आसपास नेटवर्क ढूंढ़ने के लिए गया, तभी अचानक से फ़ोन बजा। मैं आम तौर पर अननोन नंबर से कॉल उठता नहीं हूँ, लेकिन थैंक गॉड उस दिन उठा लिया। कॉल मिनिस्ट्री से था। मैं विश्वास ही नहीं कर पा रही थी के मेरे साथ ये हो रहा है। मैंने जैसे तैसे उन्हें शुक्रिया अदा किया, लेकिन उसके बाद मैं नम्ब हो गया। मैं अकेला खड़ा था जब मुझे ये खबर मिली। बुरा नेटवर्क होने के बावजूद मैंने मेरी मम्मी को कॉल किया। जब मैंने उन्हें बताया के मुझे पद्मश्री मिल रहा है तो वो रो पड़ीं।

करण ने ये भी बताया उनके पापा ने कहा था वो चाहते हैं करण एक दिन पद्मश्री जीतें, लेकिन उस समय उन्होंने उनके पापा को कह दिया था के वो बहुत यंग हैं, और उन्हें नहीं पता उनकी लाइफ उन्हें कहाँ लेकर जाए। पर यश जोहर जी की ये इच्छा पूरी हो ही गयी।