Kanika Kapoor (Source: Instagram | @kanik4kapoor)
Kanika Kapoor (Source: Instagram | @kanik4kapoor)

जानी मानी सिंगर कनिका कपूर, 20 मार्च को कोरोनावायरस पॉज़िटिव पाई गई थी। जिसके बाद से ही उन्हे लखनऊ के संजय गाँधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैडिकल साइंस में आईसोलेशन में रखा गया था। खबरों की मानें तो कुछ दिन पहले कनिका लंदन से लखनऊ आई थी, जिसके बाद उनमें वायरस के लक्षण दिखने लगे। बुखार और गले में खराश होने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया और वो कोरोनावायरस से इंफेक्टेड निकलीं।

Kanika Kapoor
Kanika Kapoor

डॉक्टर्स लगातार कनिका की हेल्थ की अपडेट्स दे रहे हैं, और रीसेंट अपडेट की मानें तो उनकी रिपोर्ट्स पाँचवी बार कोरोना पॉज़िटिव आई हैं। मुंबई मिरर के साथ बातचीत में इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर, डॉक्टर आरके धिमन ने कहा, कनिका की रिपोर्ट्स फिफ्त्थ टाईम पॉज़िटिव आई है, लेकिन उनकी हेेेल्थ स्टेबल है। डॉक्टर नेे ये भी बताया के कनिका ठीक हैं, और टाईम पर खाना खा रही हैं। उन्होंने ये भी कहा के कनिका की हालत बिगड़ने वाली खबरें झूूूठी हैैं।

आपको बता दूँ, कल कनिका ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया था के वो आइसीयू में नहीं है, और उनकी तबियत ठीक है। इसी के साथ उन्होंने पूरी तरह ठीक होकर अपने परिवार और बच्चों के पास वापस जाने की इच्छा भी जताई थी।

यहाँ देखिये उनकी पोस्ट-

कनिका, हम भी यही चाहते हैं के आप जल्दी से ठीक होकर अपने बच्चों से मिल पाएँ।