MissMalini logo
प्रियंका चोपड़ा ने मम्मी मधू चोपड़ा को इस खूबसूरत वीडियो के साथ किया बर्थडे विश

प्रियंका चोपड़ा ने मम्मी मधू चोपड़ा को इस खूबसूरत वीडियो के साथ किया बर्थडे विश

Yashi Verma
Priyanka Chopra and Madhu Chopra (Source: Instagram | @priyankachopra)

बर्थडे हर किसी के लिये एक बहुत ही स्पैशल दिन होता है, और इस खास दिन को और भी खास बनाते हैं हमसे प्यार करने वाले। आज हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधू चोपड़ा का बर्थडे है, और जैसा के हम सभी जानते हैं, प्रियंका अपनी मम्मी से बहुत प्यार करती हैं, और वो इनके लिये एक इंसपिरेशन है, इसलिये उन्होंने अपनी मम्मी को एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो के साथ, एक बहुत ही खूबसूरत कैपशन लिखते हुए विश किया।

प्रियंका ने अपनी मम्मी को अपनी स्टेंथ, बैकबोन, बेस्टफ्रेंड और इंसपिरेशन कहा। इसी के साथ पीसी ने ये भी लिखा के वो इस दिन को हर साल साथ मनाने के रिचुअल को मिस कर रही हैं और वो उसने जल्द ही मिलेंगी

यहाँ देखिये वीडियो-

आपको बता दूँं, प्रियंका आखरी बार मुंबई होली पर आई थी। जिसके बाद से ही वो लॉकडाउन फॉलो करते हुए अपने हबी निक जोनस के साथ लॉस एंजिलस में है, और उनकी मम्मी और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा मुंबई में ही हैं।