Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत के जाने से हम सभी अभी तक सदमे में है। 14 जून 2020 को उनकी सुसाइड से मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही पुलिस इन्वेस्टीगेशन में लगी हुई है। उनकी मौत को लेकर अलग अलग थ्योरी लगाई जा रही है, लोग कह रहे हैं ये सुसाइड नहीं मर्डर है। कोई प्रोफेशनल दुश्मनी बता रहा है तो कोई पर्सनल। इसी के चलते पुलिस ने अपनी जाँच चालू रखी है।

उनके जाने से पहले और उसके बाद, कईं रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था के सुशांत जल्द ही शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में एक न्यूज़ चैनल ने रिया चक्रवर्ती के प्रॉपर्टी वाले का इंटरव्यू लिया, जिसने बताया के रिया नया घर ढूंढ रही थी, रीया ने उनसे कहा था के वो सुशांत सिंह राजपूत के  साथ रहेंगी, और वो दोनों जल्द ही शादी भी कर लेंगे। और अब सुशांत के पापा, कृष्णा कुमार सिंह जी ने एक न्यूज़ चैनल के साथ सुशांत की शादी को लेकर बात की। उन्होंने कहा  के सुशांत 2021 के दिसंबर में शादी करने का सोच रहे थे। लेकिन उन्होंने अपने पापा को लड़की का नाम नहीं बताया था।

कृष्णा जी ने ये भी बताया के उनकी फैमिली सिर्फ अंकिता लोखंडे को जानती थी, क्योंकि वो कईं बार उनसे मुंबई और पटना में मिल चुकी थी। उन्होंने ये भी कहा के उनको रिया चक्रवर्ती के बारे में कुछ नहीं पता है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा के सुशांत के फ्यूनरल में मुंबई वाले घर पर बहुत से लोग आए थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ कृति सैनन को पहचाना, क्योंकि सब कोविड की वजह से दूर दूर थे, लेकिन कृति ने उनके पास आकर उनसे बात की।