कुछ ही समय पहले खबर आई थी के ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस मोहेना कुमारी और उनकी फैमली के 4 मेंबर्स समेत 17 हाउस हेल्प कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इस खबर ने मोहेना के फैंस और हम सभी को काफी चिंतित कर दिया था, जिसके बाद मोहेना ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर अपने चाहने वालों के साथ अपनी कंडीशन शेयर की थी। और फिर कुछ ही दिन बाद मोहेना ने सोशल मीडिया के ज़रिये ये भी बताया था के वो घर आ चुकी हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था के वो और उनके घर वाले अपने घर आ चुके हैं, लेकिन वो अभी भी कोरोना पॉज़िटिव हैं। मोहेना ने अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रियाअदा करते हुए ये भी बताया था के वो पहले से बेहतर हैं। और आज, यानी डॉक्टर्स दे पर रीवा की राजकुमारी ने एक खुशखबरी दी है।
मोहेना ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये बताया के 1 महीने बाद उनका कोरोना का रिज़ल्ट नेगेटिव आया है। है ना गुडन्यूज़। इस गुडन्यूज़ के साथ साथ उन्होंने सभी डॉक्टर्स, हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स और नर्सेस का भी शुक्रिया अदा किया।
यहाँ देखिये उनकी पोस्ट –
मोहेना और उनके परिवार के लिए हम सभी बहुत खुश हैं।