शाहीर शेख़ और रुचिका कपूर काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले शाहीर के फैन्स उनकी और रुचिका की तस्वीरें मॉर्फ़ करके पोस्ट कर रहे थे। सभी जानना चाह रहे थे के क्या ये दोनों सिर्फ दोस्त हैं या दोस्त से ज़्यादा। इस बात का जवाब देते हुए हाल ही में शाहीर ने रुचिका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा के अब और मॉर्फ़ करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इस तस्वीर के बाद कईं खबरें ये भी आ रही थी के शाहीर और रुचिका जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। लेकिन अब इन लव बर्ड्स की तरफ से अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रहे थे।
शादी का अनाउंसमेंट तो हुआ नहीं लेकिन हम सभी को एक सरप्राइज़ ज़रूर मिला है। आपको बता दूँ, कुछ देर पहले शाहीर ने अपने सोशल मीडिया पर रुचिका की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमे वो हँसते हुए नज़र आ रही हैं और साथ ही उनके हाथ में एक ख़ूबसूरत सी रिंग दिख रही है। अब भई इसका मतलब तो आप समझ ही सकते हैं।
जी हाँ, आप सही समझ रहे हैं, शाहीर और रुचिका की एंगेजमेंट हो चुकी है। है ना गुड न्यूज़।
शाहीर और रुचिका को उनकी ज़िंदगी के इस नए सफर के लिए ढ़ेर सारी बधाइयाँ।
Related Stories
Trending Today