Rubina Dilaik, (Source: Instagram | @rubinadilaik)
Rubina Dilaik, (Source: Instagram | @rubinadilaik)

बिगबॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक शो खत्म होने से पहले ही बहुत पॉपुलर थी। लेकिन शो में आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई और लोग उन्हें और भी ज़्यादा पसंद करने लगे। रुबीना बिगबॉस खत्म होने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी उनके म्यूज़िक वीडियोज़ को लेकर तो कभी अपने शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की में लौटने को लेकर। वहीं अब रुबीना एक अलग चीज़ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं।

आपकों बता दूँ, हाल ही में किसी शख्स ने रुबीना का सोशल मीडिया एकाउंट हैक करने की कोशिश की। जैसे ही रूबी को ये खबर हुई उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उस शख्स को मुँह तोड़ जवाब दिया।

उन्होंने लिखा-

कोई मेरे इंस्टाग्राम एकाउंट को लॉगइन करने की कोशिश कर रहा है और उसकी लोकेशन दिल्ली है। गेट अ लाइफ और अपनी ये एनर्जी उस क्राइसेस पर लगाओ जिससे हमारा देश गुज़र रहा है।

यहाँ देखिये-

तो देखा आपने?

हमें ये समझ नहीं आता के इस समय, जब पूरा देश इतने मुश्किल समय से गुज़र रहा है, लोगों की जान जा रही है तब कोई शख्स ऐसी हरकत करने की सोच भी कैसे सकता है?

आपका क्या कहना है इस बारे में?