MissMalini logo
शाहीर शेख और रुचिका कपूर के घर सितंबर में आएगा नन्हा मेहमान?

शाहीर शेख और रुचिका कपूर के घर सितंबर में आएगा नन्हा मेहमान?

Yashi Verma

एक्टर शाहीर शेख इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। आपको बता दूँ, शाहीर ने दिसंबर में अपनी लेडी लव रुचिका कपूर से शादी करके सभी को सरप्राइज़्ड कर दिया था। शादी के कुछ ही महीनों के बाद शाहीर के फैन्स को एक और खुशखबरी मिली जब उन्हें पता चला के उनके फ़ेवरेट एक्टर के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

रुचिका और शाहीर के घर नन्हा मेहमान आने की खबर तो काफी समय से चल रही हैं, हालाँकि उन्होंने अभी तक इस चीज़ को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया था। लेकिन हाल ही में शाहीर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसमें रुचिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आ रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है।

यहाँ देखिये तस्वीर-

है ना कितनी प्यारी तस्वीर?

इस प्यारी सी तस्वीर को देखने के बाद हम सभी रुचिका और शाहीर के लिटिल एंजल के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट्स की मानें तो हमारा ये इंतज़ार सितंबर में खत्म होगा क्योंकि सितंबर में शाहीर और रुचिका के घर उनका बेबी आएगा। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! खबरों की मानें तो रुचिका सितंबर में बेबी डिलीवर करेंगी।

होने वाले मम्मी पापा को अपनी ज़िंदगी के इस नए सफर के लिए ढ़ेर सारी बधाइयाँ।