MissMalini logo
राहुल वैद्य ने मनाई अपनी दुल्हनिया दिशा परमार के साथ मेहंदी की रस्म, यहाँ देखिये तस्वीरें

राहुल वैद्य ने मनाई अपनी दुल्हनिया दिशा परमार के साथ मेहंदी की रस्म, यहाँ देखिये तस्वीरें

Yashi Verma

राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी का हम सभी को काफी समय से इंतज़ार था और अब हमारा ये इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि 1 दिन में दिशुल कई शादी होने वाली है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! कल यानि 16 जुलाई को दिशा और राहुल की शादी है। खैर, शादी में तो अभी 1 दिन है, लेकिन उससे पहले दुल्हा दुल्हन शादी के पहले की रस्मों को एन्जॉय कर रहे हैं। और उनमें से सबसे पहली रस्म, जो बीते कल हुई है, वो है मेहंदी की रस्म।

बीती शाम दिशा की मेहंदी की रस्म थी। इस रस्म को दिशा के घर पर ही रखा गया था, जहाँ सिर्फ उनके करीबी लोग ही मौजूद थे। दिशा अपनी मेहंदी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी और शादी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ नज़र आ रहा था। इस पूरी रस्म में सोने पर सुहागा तब हुआ जब राहुल अपनी दुल्हनिया के साथ मेहंदी सेरेमनी सेलिब्रेट करने पहुँचे।

यहाँ देखिये तस्वीरें-

कितने प्यारे लग रहे हैं ना ये दोनों? दिशा और राहुल की इस प्यारी सी जोड़ी को किसीकी नज़र ना लगे।