इश्कबाज़, इंडियन टेलीविज़न का सबसे ज़्यादा पसंद किये जाने वाला शो बन चूका था, और उसका सबसे बड़ा कारण थे शिविका, यानी शिवाय और अनिका की जोड़ी। नकुल मेहता और सुरभि चांदना ने अपनी भूमिकाएँ इतनी सच्चाई से निभाई थी, के हिंदुस्तान के हर घर में ये जोड़ी लोकप्रिय हो गयी थी।

भले ही शो ख़त्म हो गया हो, लेकिन अभी तक नकुल और सुरभि की दोस्ती पहले जैसी ही है। इसीलिए तो, नकुल ने सुरभि के नए लुक पे अपनी राय भी बताई। दरअसल सुरभि जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के आइकॉनिक शो, संजीवनी के रीमेक में, डॉ इशानी बनकर नज़र आने वाली हैं। और उन्होंने हाल ही में संजीवनी के सेट पे से अपने नए लुक का वीडियो डाला था। जिसपर नकुल ने कमेंट किया – “हेयर इस लुकिंग ग्रेट डॉक्टर”

यहाँ देखिये सुरभि का पोस्ट-

वैसे सही कहा नकुल ने, संजीवनी में सुरभि का लुक सच में बहुत अच्छा लग रहा है, हैना?

बात करें संजीवनी की, तो इस शो में सुरभि, नमित खन्ना के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगी। इसके अलावा इस सीज़न में हमें गुरदीप कोहली, मोहनीश बहल, रोहित रॉय, सुधांशु पांडे और सायंतनी घोष भी नज़र आएँगे।

आपको बता दूँ, हाल ही में संजीवनी का टीज़र भी रिलीज़ हुआ था, जिसके आते ही इंटरनेट पे धमाल मच गया था

यहाँ देखिये-

वैसे आपको कैसा लगा डॉ इशानी का ये लुक?