MissMalini logo
दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, एक्स के साथ काम करने वाली सिचुएशन से दूर भागना चाहेंगी

दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, एक्स के साथ काम करने वाली सिचुएशन से दूर भागना चाहेंगी

Yashi Verma

दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया टेलीविज़न की सबसे चहीती कलाकारों में से एक है। बनूँ मैं तेरी दुल्हन से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका, अपने पॉपुलर शो ये है मोहब्बतें की वजह से आज हर घर में इशी माँ के नाम से जानी जाने लगी हैं। हालाँकि हर किसीकी ज़िन्दगी की तरह उनकी ज़िन्दगी में भी कईं मुश्किलें आई थी, जिनमें से एक थी शरद मल्होत्रा से उनका ब्रेकअप।

Divyanka Tripathi, (Source: Instagram | @divyankatripathidahiya)

दिव्यांका और शरद काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, यहाँ तक की कुछ खबरें तो ये भी आई थी के दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले हैं, लेकिन ऐसा कुछ होने से पहले ही दोनों अलग हो गए। और फिर कुछ सालों बाद दिव्यांका, विवेक दाहिया से, और अभी कुछ ही समय पहले शरद, रिप्सी भाटिया से शादी करके अपनी अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ गए।

आप ये सोच रहे होंगे के मैं दिव्यांका के पास्ट के बारे में क्यों बात कर रही हूँ, तो मैं आपको बता दूँ के डीटी और राजीव खंडेलवाल का एक नया शो आया है, जिसका नाम कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला है। इस शो में दिव्यांका और राजीव, शेफ नित्या और शेफ विक्रम का किरदार निभा रहे हैं, जो पहले तो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो जाता है। और फिर कुछ सालों बाद दोनों को ज़िन्दगी फिर एक मोड़ पर लेकर खड़े कर देती है, जहाँ दोनों को साथ में काम करना पड़ता है।

तो शो के कॉन्टेक्स्ट में ही, बॉलीवुडलाइफ के साथ इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका से पुछा गया के अगर उन्हें उनके एक्स के साथ काम करना पड़े तो वो क्या करेंगी।

Divyanka Tripathi, (Source: Instagram | @divyankatripathidahiya)

इस बात का जवाब देते हुए दिव्यांका ने कहा-

मैं ऐसे सिचुएशन से निकल कर दूर जाना चाहूंगी। मैं अपने पास्ट के आसपास भी नहीं रहना चाहूंगी।

दिव्यांका ने आगे कहा-

ये पास्ट पे डेपेंड करता है, के पास्ट अच्छा है या बुरा। अगर पास्ट अच्छा है तो दोस्त रहने की पॉसिबिलिटी है, और अगर अच्छा नहीं है तो मैं नेगेटिव स्पेस में नहीं रहना चाहूंगी।

ये तो हुई दिव्यांका की बात, आप बताइये, अगर आपको अपने एक्स के साथ काम करना पड़े तो आप क्या करेंगे?