Luv Tyagi, Vikas Gupta, (Source: Instagram | @luvtya6i,)
Luv Tyagi, Vikas Gupta, (Source: Instagram | @luvtya6i,)

मास्टरमाइंड विकास गुप्ता का पॉपुलर शो ऐस ऑफ़ स्पेस एक बार फिर आ चुका है और पिछले सीज़ की तरह ये सीज़न भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। इस सीज़न में हर तरह का मसाला देखने को मिल रहा है, कईं नए रिश्ते बन रहे हैं, कहीं झगड़े हो रहे हैं तो कहीं लोगों को चोट लग रही है। वैसे, चोट से याद आया, बिगबॉस 12 के कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर, जो ऐस ऑफ़ स्पेस 2 में नज़र आ रहे हैं उन्हें टास्क में चोट लगने की वजह से शो से बहार जाना पड़ा था। लेकिन उन्होंने एक बार फिर कर ली है शो में वापसी। और दीपक की वापसी से फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है।

Luv Tyagi, Vikas Gupta, (Source: Instagram | @luvtya6i, @aceofspace)
Luv Tyagi, Vikas Gupta, (Source: Instagram | @luvtya6i, @aceofspace)

लेकिन थोड़ी एक्साइटमेंट बचा कर रखिये, क्योंकि ऐस ऑफ़ स्पेस 2 में एंट्री होने वाली है एक और बिगबॉस के कंटेस्टेंट की। मैं बात कर रही हूँ लव त्यागी की। जी हाँ, आप सही पढ़ा! टैली चक्कर  की रिपोर्ट के अनुसार शो में जल्द ही लव की एंट्री होने वाली है। जिन्हे नहीं पता उन्हें बता दूँ के लव और मास्टरमाइंड विकास बिगबॉस 11 में साथ ही थे, और शो में उनकी ख़ास बनती नहीं थी। अब ये देखना होगा के लव के आने से मास्टरमाइंड के घर में क्या तूफ़ान आता है।

लव की एंट्री ऐस ऑफ़ स्पेस में प्यार लाती है या लड़ाई, ये देखना दिलचस्प होगा।