MissMalini logo
दीपिका पादुकोण ने किया आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तरफ इशारा, यहाँ देखिये वीडियो

दीपिका पादुकोण ने किया आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तरफ इशारा, यहाँ देखिये वीडियो

Yashi Verma
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी, बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। इस बात में कोई शक नहीं है, के ये दोनों एक दूसरे को पूरी तरह कॉम्पलिमेंट करते हैं। इन्हे डेट करते हुए लगभग डेढ़ साल हो चुका है, और ये तभी से हमें मेजर कपल गोल्स दे रहे हैं, फिर चाहे साथ में हॉलिडे पर जाना हो या फिर किसी भी पार्टी या इवेंट में साथ में पहुँचना हो।

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt And Deepika Padukone, (Source: Instagram | @deepikasquads, @ ranbirkapoor143_ )

कुछ ही दिन पहले खबर आई थी के आलिया और रणबीर जल्द ही शादी कर रहे हैं, और उन्होंने अपनी शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है, इतना ही नहीं हाल ही में तो सोशल मीडिया पर इनकी शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था। हालाँकि, इन दोनों लव बर्ड्स ने हमेशा ही इन ख़बरों को अफवाह बताया था। पर अब आलिया और रणबीर की क्लोज़ फ्रेंड, दीपिका पादुकोण ने इनकी शादी की तरफ हिंट किया है। दरअसल ये खुलासा हुआ फिल्म कम्पैनियन  में अनुपमा चोपड़ा के साथ एक डिस्कशन के दौरान।। इस डिस्कशन में आलिया और दीपिका के अलावा, रणवीर सिंह, मनोज बाजपेयी, आयुष्मान खुराना, विजय सेतुपति, विजय देवराकोण्डा और पार्वथी मौजूद थे।

Film Companion , (Source: Instagram | @filmcompanion)

हुआ यूँ, के एक सेगमेंट के दौरान, अर्जुन रेड्डी एक्टर विजय देवराकोण्डा ने कहा के उन्हें दीपिका और आलिया पर क्रश था। उन्होंने कहा, “बिना किसी शर्म के मैं कहूँगा, इस टेबल पर मौजूद बहुत से लोगों पर मुझे क्रश क्रश था, और प्यार था, जैसे दीपिका और आलिया और इनमे से एक की शादी हो गई”, तभी दीपिका ने बीच में कहा ‘और एक की शादी होने वाली है’। दीपिका की इस बात पर आलिया ने कहा के उन्होंने ये बात क्यों डिक्लेयर कर दी। जिसपर दीपिका ने कहा के विजय का रिएक्शन देखने के लिए उन्होंने ये बात बनाकर बोली थी।

यहाँ देखिये वीडियो-

https://www.instagram.com/p/B5UlRBEhjYn/

आपका क्या कहना है इस बारे में?