Ankita Bhargava, Karan Patel, (Source: Instagram | @karan9198)
Ankita Bhargava, Karan Patel, (Source: Instagram | @karan9198)

पॉपुलर टीवी एक्टर करण पटेल और उनकी वाइफ अंकिता भार्गव के घर इन दिनों खुशियाँ ही खुशियाँ छाई हुई है, क्योंकि कुछ ही समय पहले उनके घर गूंजी है खुशियों की किलकारी। 14 दिसंबर को अंकिता ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था, और तभी से न्यू मॉमी और डैडी अपनी ‘मेहर’ के साथ टाइम स्पेंड करने में, और पेरेंटहुड एन्जॉय करने में बिज़ी हैं।

Karan Patel, Ankita Bhargava, (Source: Instagram | @karan9198)
Karan Patel, Ankita Bhargava, (Source: Instagram | @karan9198)

आपको बता दूँ, मेहर के आने की खुशखबरी हमें करण और अंकिता से नहीं, बल्कि उनके क्लोज़ फ्रेंड्स विकास कलंत्री और प्रियंका कलंत्री से मिली थी। विकास और प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने हमें ये खुशखबरी दी थी। हालाँकि, कुछ ही दिनों बाद करण ने भी सोशल मीडिया के ज़रिये के खबर अपने चाहने वालों तक पहुँचा दी थी।

यहाँ देखिये करण की पोस्ट-

जब से हमें ये खुशखबरी मिली थी, तभी से हमें मेहर को देखने का बेसब्री से इंतज़ार था। और अब हमारा ये इंतज़ार पूरा हो चुका है, क्योंकि हाल ही में हमें मेहर की पहली झलक देखने को मिली है।

यहाँ देखिये-

https://www.instagram.com/p/B72WnTSoyCP/?utm_source=ig_embed

दरअसल, करण ने ये फोटो गलती से अपलोड कर दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने डिलीट कर दी। पर उतनी ही देर में एक फैन पेज ने ये अपने अकाउंट से शेयर कर दी।

हाय! अब लग रही है ना ये फैमिली कम्पलीट। 😍😍