MissMalini logo
सुपर डैड करण जोहर यश और रूही जोहर के थर्ड बर्थडे के लिए  रखेंगे ग्रैंड पार्टी

सुपर डैड करण जोहर यश और रूही जोहर के थर्ड बर्थडे के लिए रखेंगे ग्रैंड पार्टी

Yashi Verma
Yash Johar and Roohi Johar (Source: Instagram | @karanjohar)

इस बात में कोई शक नहीं है के बॉलीवुड सितारों की तरह उनके बच्चे भी सोशल मीडिया पर राज करते हैं। फिर चाहे तैमूर अली खान और इनाया खेमू हो, या फिर यश और रूही जोहर हों। और जिस तरह से सेलेब्स अपनी बर्थडे पार्टी रखते हैं, उसी तरह उनके बच्चों की भी ग्रैंड बर्थडे पार्टी होती है। और आज जो पार्टी होने वाली है, वो है करण जोहर के क्यूट ट्विन्स, रूही और यश की बर्थडे पार्टी।

Roohi Johar, Karan Johar and Yash Johar (Source: Instagram | @karanjohar)

रूही और यश दो दिन में 3 साल के हो जाएंगे। और उनके स्पेशल डे पर उनके सुपरडैड पार्टी ना रखें ऐसा हो सकता है क्या? तो पिछले साल की तरह इस साल ही केजो अपने बच्चो के लिए ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखेंगे, जिसमे सभी स्टार किड्स आएँगे। हमारे एक करीबी सोर्स ने हमें इस पार्टी की जानकारी दी।

Yash Johar, Roohi Johar (Source: Instagram | @karanjohar)

सोर्स ने कहा-

करण अपने बच्चों के लिए एक ग्रैंड पार्टी प्लान कर रहे हैं। हालाँकि, यश और रूही अपना बर्थडे 7 तारीक को सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन पार्टी आज, मुंबई के एक 5 स्टार होटल में होगी। तैमूर अली खान, आदिरा चोपड़ा और सभी स्टार किड्स को इस पार्टी के लिए इन्वाइट कर दिया गया है, और इस बहुत शानदार बनाने के लिए बहुत सी प्लानिंग कर ली गई है।

आपका क्या कहना है इस बारे में?