MissMalini logo
बेनाफ्शा सूनावाला और प्रियांक शर्मा ने अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल, यहाँ देखिये तस्वीर

बेनाफ्शा सूनावाला और प्रियांक शर्मा ने अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल, यहाँ देखिये तस्वीर

Yashi Verma
Priyank Sharma, Benafsha Soonawalla, (Source: Instagram | @priyanksharmaaa)

बिगबॉस 11 कंटेस्टेंट्स, प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला बहुत समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। बिगबॉस हाउस में बढ़ी इनकी नज़दीकियाँ इस बात का सबूत थी के ये दोनों एक दूसरे के दोस्त से कईं ज़्यादा है। हालाँकि प्रियांक और बेन दोनों ने ही हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती ही कहा। लेकिन हाल ही में हमारे इन लव बर्ड्स ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। प्रियांक ने बेनफ्शा के साथ एक कोज़ी पिक्चर शेयर करते हुए इस बात का अनाउसंमेंट किया।

यहाँ देखिये तस्वीर-

https://www.instagram.com/p/B-kXcQdFvUO/

जिन्हे नहीं पता उन्हें बता दूँ, प्रियांक और बेनाफ्शा दोनों ही बिगबॉस 11 के समय कमिटेड थे। बेन वरुण सूद के साथ थी, वहीं प्रियांक, दिव्या अग्रवाल के साथ। लेकिन शो में प्रियांक और बेनाफ्शा की बढ़ती नज़दीकियों ने वरुण और दिव्या का दिल तोड़ दिया। हालाँकि उन दोनों की स्टोरी ने भी एक प्यारा मोड़ तब लिया, जब दिव्या और वरुण, विकास गुप्ता के शो ऐस ऑफ़ स्पेस में आए और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

Varun Sood, Divya Agarwal, (Source: Instagram | @varunsood12)

शो में दीवरुण को करीब देखकर कहा जा रहा था के ये बस एक पब्लिसिटी स्टंट है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था, और ये दोनों अभी भी एक दूसरे के साथ हैं।

आपका क्या कहना है इस बारे में?